India vs New Zealand 5th T20: आज 65 रनों की तूफानी पारी खेल रोहित ने रचा यह इतिहास

India vs New Zealand 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय अंतिम टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है| जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 163 रन बनाए|

इस मैच में ओपन करने आये संजू सैमसन जल्दी आउट हो गये| लेकिन उनके बाद लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला| रोहित शमा 60 के स्कोर पर थे उस समय उनके पैर में मोच आ गयी और उन्हें बार जाना पड़ा| लेकिन उसके बाद भी लोकेश राहुल के 45 और अय्यर के 33 रनों की बदौलत भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए|

तो आइये एक नजर डालते है टी-20 में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने वाले विश्व के टॉप 3 बल्लेबाजों के आंकड़ो पर –

ट्रेंडिंग आर्टिकल: सचिन vs विराट: 2020 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड

India vs New Zealand 5th T20 Scorecard:

भारतीय पारी:

भारत : 163/3 (20.0)
बल्लेबाजी रन बॉल 4s 6s S/R
के एल राहुल कॉट मिचेल सैंटनर बोल्ड हेमिश बेनेट 45 33 4 2 136.36
संजू सैमसन कॉट मिचेल सैंटनर बोल्ड स्कॉट कुग्गलिन 2 5 0 0 40.00
रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट 60 41 3 3 146.34
श्रेयस अय्यर नाबाद 33 31 1 2 106.45
शिवम दुबे कॉट टॉम ब्रूस बोल्ड स्कॉट कुग्गलिन 5 6 1 0 83.33
मनीष पांडे नाबाद 11 4 1 1 275

न्यूजीलैंड की पारी:

न्यूजीलैंड: 156/9 (20.0)
बल्लेबाजी रन बॉल 4s 6s S/R
मार्टिन गप्टिल एल बी डब्ल्यू बोल्ड जसप्रीत बुमराह 2 6 0 0 33.33
कॉलिन मुनरो बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर 15 6 2 1 250
टिम सीफ़र्ट कॉट संजू सैमसन बोल्ड नवदीप सैनी 50 30 5 3 166.66
  टॉम ब्रूस रन आउट (संजू सैमसन) 0 3 0 0 0
  रॉस टेलर कॉट के एल राहुल बोल्ड नवदीप सैनी 53 47 5 2 112.76
  डैरेल मिचेल बोल्ड जसप्रीत बुमराह 2 4 0 0 50
  मिचेल सैंटनर कॉट मनीष पांडे बोल्ड शार्दुल ठाकुर 6 7 0 0 85.71
  स्कॉट कुग्गलिन कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड शार्दुल ठाकुर 0 1 0 0 0
  टिम साउदी बोल्ड जसप्रीत बुमराह 6 5 1 0 120
  ईश सोढ़ी नाबाद 16 10 0 2 160
  हेमिश बेनेट नाबाद 1 2 0 0 50

मैन ऑफ द मैच: लोकेश राहुल (224 रन)

मैन ऑफ द मैच: जसप्रीत बुमराह (3 विकेट / 12 रन)

click here to view full scorecard

3. मार्टिन गप्टिल:

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल टी-20 में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर है| उन्होंने 88 मैचों में यह कारनामा 17 बार किया है|

मार्टिन गप्टिल ने अब तक 88 टी-20 मुकाबले खेले है, जिनकी 85 पारियों में उन्होंने 32.51 की औसत से 2536 रन बना चुके है| इस दौरान उन्होंने 2 तूफानी शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं|

2. विराट कोहली:

Virat Kohli t-20

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है| उन्होंने 82 मैचों में 24 बार 50 से अधिक का स्कोर किया| जिसमें 24 अर्धशतक है लेकिन शतक एक भी नहीं|

विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है| उन्होंने अपने टी-20 करियर में अब तक 82 टी-20 मैच खेले है, जिनकी 76 पारियों में उन्होंने 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए| इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए|

1.. रोहित शर्मा:

India vs New Zealand 5th T20: rohit sharma t-20

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर है| उन्होंने 25 बार 50 से अधिक का स्कोर किया, जिसके लिए उन्होंने मात्र 108 मैचों का समय लिया| इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक भी लगाए|

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक 100 पारियों में 2773 रन बना चुके है| इस दौरान उन्होंने 32.62 की औसत और 138 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की|

ट्रेंडिंग आर्टिकल: वनडे क्रिकेट 300 से अधिक रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें