Top 3 competitor team of MI in IPL: आईपीएल 2020 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है| आईपीएल के इस सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगा| CSK को MI की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीम माना जाता है, लेकिन क्या सच में ऐसा है|
इसके लिए हमारी टाम ने MI के साथ सभी टीमों के आंकड़ो का अध्ययन किया, तो आइये एक नजर डालते है उन टॉप 3 टीमों पर जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है|
देखें: मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स: IPL 2020 ओपनिंग मैच संभावित 11 और ड्रीम 11 टीम
Top 3 competitor teams of MI in IPL:
मुंबई इंडियंस के 3 सबसे बड़े प्रतिद्वंदी का नाम सुनते ही हर क्रिकेट देखने वाले प्रसंशक के दिमाग में CSK, RCB और KXIP का नाम आता है| लेकिन आईपीएल इतिहास के आंकड़ो पर नजर डाले टॉप कुछ ओर ही बात सामने आती है, जीहाँ CSK,RCB और मुंबई नहीं बल्कि कोई और ही उनकी सबसे बड़े प्रतिद्वंदी है| आइये एक नजर डालते है इन तीनों टीमों पर और देखते है क्या कहते है रिकार्ड्स-
MI vs Top-3 Competitor IPL records:
#1. राजस्थान रॉयल्स (RR):
MI vs RR IPL records:
Match Played: 23
MI Wins: 11 (47.83%)
RR WIns: 11 (47.83%)
राजस्थान रॉयल्स वही टीम है जो आईपीएल के पहले सीजन की विजेता रही, उसके बाद राजस्थान कभी चैंपियन नहीं बन पायी| यही नहीं राजस्थान को आईपीएल की सबसे कमजोर टीमों में गिना जाता है| लेकिन फिर भी मुंबई के सामने यह टीम उसे कड़ी टक्कर देती नजर आती है| यही नहीं 2016 और 2018 के सीजन में दोनों मैचों में राजस्थान ने जीत दर्ज की है|
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 मैच खेले, जिसमें से मात्र 11 मैचों में ही मुंबई इंडियंस को जीत नसीब हुई, वहीं 11 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और 1 मैच बिना परिणाम का भी रहा| MI के लिए लिए RR सबसे बड़ी गले की फ़ांस की तरह है, जो कभी भी उसे ले डूब सकती है|
#2. सनराईजर्स हैदराबाद (SRH):
MI vs SRH IPL records-
Match Played: 14
MI Wins: 7 (50%)
CSK Wins: 7 (50%)
मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी (Second competitor) सनराईजर्स हैदराबाद है| SRH के सामने मुंबई इंडियंस मात्र 50% मैच ही जीत पाती हहै| मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ कुल 14 मैच खेले, जिसमें से मात्र 7 मैचों में ही मुंबई इंडियंस को जीत मिली, वहीं 7 मैचों में SRH ने जीत हासिल की और MI की हार हुई|
यह देखें: IPL 2020 Live telecast: जाने किन चैनलों पर होगा आईपीएल का लाइव प्रसारण
#3. दिल्ली कैपिटल्स (DC):
MI vs DC IPL records-
Match Played: 24
MI Wins: 12 (50%)
DC Wins: 12 (50%)
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की औसत टीम मानी जाती है| लेकिन यह भी मुंबई को कड़ी टक्कर देती है| मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मैच खेले, जिसमें से मात्र 12 मैचों में उसे जीत मिली| वहीं 12 मैचों दिल्ली कैपिटल्स की जीत हुई और मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा|
MI vs all other teams in IPL
sno | MI vs Other | total match | MI Wins | MI Loss | MI Win% |
1 | vs RCB | 27 | 18 | 9 | 66.66667 |
2 | vs KKR | 25 | 19 | 6 | 76 |
3 | vs KXIP | 24 | 13 | 11 | 54.16667 |
4 | vs CSK | 30 | 18 | 12 | 60 |
5 | vs DC | 24 | 12 | 12 | 50 |
6 | vs RR | 23 | 11 | 11 | 47.82609 |
7 | vs SRH | 14 | 7 | 7 | 50 |
देखें: मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स: IPL 2020 ओपनिंग मैच संभावित 11 और ड्रीम 11 टीम
आईपीएल और क्रिकेट से जुडी लेटेस्ट खबरों के लिए आप Crictrace को Subscribe कर सकते है|